5 जून 2024 - 07:09
सीरियन राष्ट्रपति बश्शार असद से मिले ईरानी विदेश मंत्री अली बाकिरी

ग़ज़्ज़ा संकट और फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ ज़ायोनी शासन के अपराधों को समाप्त करने की आवश्यकता पर चर्चा दोनों पक्षों के बीच बातचीत के सबसे महत्वपूर्ण विषयों में से एक थी।

क्षेत्रीय देशों की यात्रा पर निकले ईरान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अली बाकिरी कनी सीरिया पहुंचे जहाँ उन्होंने प्रतिरोधी दलों के नेताओं समेत अन्य अधिकारीयों से मुलाक़ात के बाद राष्ट्रपति बश्शार असद से भी मुलाक़ात की।

ग़ज़्ज़ा संकट और फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ ज़ायोनी शासन के अपराधों को समाप्त करने की आवश्यकता पर चर्चा दोनों पक्षों के बीच बातचीत के सबसे महत्वपूर्ण विषयों में से एक थी।

अली बाकिरी कनीकी क्षेत्रीय यात्रा दमिश्क दूसरा पड़ाव है। इस से पहले ईरान के विदेश मंत्री ने लेबनान में पार्लियामेंट स्पीकर, प्रधानमंत्री और अन्य उच्चाधिकारियों के साथ- साथ प्रतिरोधी दल और लेबनान के प्रमुख राजनैतिक दल हिज़्बुल्लाह के जनरल सेक्रेटरी सय्यद हसन नसरुल्लाह के साथ भी बैठक और चर्चा की थी।