4 जून 2024 - 11:02
सीरिया पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री, प्रतिरोध के नेताओं से मुलाक़ात

यह मुलाक़ात दमिश्क़ में ईरान के दूतावास में हुई जिस ईरान के राजदूत हुसैन अकबरी भी मौजूद थे।

मिडिल ईस्ट देशों की यात्रा पर निकले ईरान के विदेश मंत्री अली बाक़िरी कनी ने लेबनान के अधिकारियों, राजनेताओं और प्रतिरोधी नेताओं से मुलाक़ात के बाद सीरिया में ज़िम्मेदार सरकारी अधिकारियों के साथ साथ फिलिस्तीन के प्रतिरोधी नेताओं से मुलाक़ात की।

यह मुलाक़ात दमिश्क़ में ईरान के दूतावास में हुई जिस ईरान के राजदूत हुसैन अकबरी भी मौजूद थे। अली बाक़िरी क्षेत्रीय देशों की यात्रा में आज अपने दूसरे लक्ष्य सीरिया पहुंचे हैं।