4 जून 2024 - 06:14
नजफ़े अशरफ में भीषण आग, लाखों का सामना जलकर राख + वीडियो

आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है और खास बात यह है कि यह इलाका एक औद्योगिक क्षेत्र है जिसमें बिजली के उपकरण हैं जो बहुत जल्दी आग पकड़ लेते हैं।

नजफ़े अशरफ में एक गोदाम में लगी भीषण आग में लाखों का सामान जलकर रख हो गया। नजफ के इस इलाके में घरेलू उपकरणों के एक गोदाम में आग लग गई और दमकलकर्मी इसे बुझाने के लिए अभी भी कोशिश कर रहे हैं।

नजफ़ शहर स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रांत के केंद्र में घरेलू और बिजली के उपकरणों के एक गोदाम में आग लग गई। बयान में कहा गया है कि आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है और खास बात यह है कि यह इलाका एक औद्योगिक क्षेत्र है जिसमें बिजली के उपकरण हैं जो बहुत जल्दी आग पकड़ लेते हैं।