यूरोपीय यूनियन ने एक बार फिर पाकिस्तान को ज़ोर का झटका देते हुए उड़ानों पर लगे प्रतिबंध को हटाने से इनकार कर दिया है। यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी का कहना है कि उड़ानों को फिर से शुरू करने की अनुमति देने का कोई कारण नहीं मिला है। पश्चिमी मीडिया ने यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी का हवाला देते हुए कहा कि उड़ानों को फिर से शुरू करने की अनुमति देने का कोई कारण नहीं मिला है। इसमें पाकिस्तानी एयरलाइंस शामिल हैं।
यूरोपीय संघ (ईयू) ने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) सहित पाकिस्तानी एयरलाइंस पर प्रतिबंध जारी रखने के अपने फैसले को बरकरार रखा है।
बता दें, यह फैसला यूरोपीय संघ की हवाई सुरक्षा समिति द्वारा किए गए एक व्यापक मूल्यांकन के बाद आया है, जिसमें पाकिस्तान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (पीसीएए) का ऑन-साइट मूल्यांकन और पाकिस्तानी विमानन कंपनियों फ्लाई जिन्ना और एयरब्लू लिमिटेड का नमूना मूल्यांकन शामिल है।