31 मई 2024 - 04:08
प्रज्वल रेवन्ना को SIT ने किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद होगी कोर्ट में पेशी

फिलहाल रेवन्ना एसआईटी की हिरासत में है। उसकी मेडिकल जांच होने वाली है, इसके बाद उसको अदालत में पेश किया जाएगा।

कर्नाटक में कई हज़ार अश्लील वीडियो के लीक होने के बाद देश को झकझोर कर रख देने वाले इस मामले के मुख्य आरोपी जेडीएस के निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे जहाँ उन्हें राज्य की स्पेशल जाँच टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी रेवन्ना आज एसआईटी के सामने पेश होगा।

 वहीं, इस घटना पर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मोहम्मद हारिस नलपद का कहना है कि प्रज्वल रेवन्ना का भारत से बाहर जाने का कार्यक्रम भाजपा द्वारा प्रायोजित था। 26 मई को मतदान के बाद उन्हें तुरंत राजनयिक पासपोर्ट के साथ बाहर भेज दिया गया। फिलहाल रेवन्ना एसआईटी की हिरासत में है। उसकी मेडिकल जांच होने वाली है, इसके बाद उसको अदालत में पेश किया जाएगा।