28 मई 2024 - 08:00
सेना और आतंकियों में मुठभेड़, 23 आतंकी ढेर, 7 जवानों की मौत

पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार से शुरू हुईं अलग-अलग मुठभेड़ में प्रतिबंधित आंतकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) के कम से कम 23 आतंकवादियों की मरने की खबर है

पाकिस्तान सेना की ओर से आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में 27 आतंकियों के साथ साथ सेना के सात जवान भी मारे गए हैं। पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार से शुरू हुईं अलग-अलग मुठभेड़ में प्रतिबंधित आंतकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) के कम से कम 23 आतंकवादियों की मरने की खबर है, जबिक इस मुठभेड़ में सात सैनिकों की मौत की पुष्टि हुई है। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग के एक बयान के मुताबकि, मुठभेड़ रविवार और सोमवार दोनों दिन जारी रही।

सेना ने कहा, "खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तीन अलग-अलग सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने 23 आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने कहा कि रविवार को पेशावर के पास हसन ख़ेल इलाके में एक खुफिया जानकारी के बुनियाद पर ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें सिक्योरिटी फोर्सेज ने छह आतंकवादियों को मार गिराया। हालांकि, इस मुठभेड़ में एक अफसर और एक सैनिक की मौत हो गई। सेना के मुताबिक कि मारे गए आतंकवादियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किया गया है।