27 मई 2024 - 04:54
पश्चिमी बंगाल में साइक्लोन का क़हर, जनजीवन ठप

इस चक्रवाती तूफान का असर बीरभूम, पूर्वी बर्धमान, नदिया, पूर्वी मेदिनीपुर, बांकुड़ा, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, कोलकाता, बिधाननगर के अलग-अलग इलाकों में देखने को मिल रहा है। यहां तेज बारिश शुरू हो गई है।

पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों पर चक्रवाती तूफान रेमल का कहर दिखाई देने लगा है। लैंडफॉल की प्रक्रिया आधी रात से शुरू हो चुकी है। इस दौरान समुद्र में चक्रवाती तूफान की अधिकतम रफ्तार 135 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल में भारी तबाही और बर्बादी देखने को मिल रही है।

इस चक्रवाती तूफान का असर बीरभूम, पूर्वी बर्धमान, नदिया, पूर्वी मेदिनीपुर, बांकुड़ा, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, कोलकाता, बिधाननगर के अलग-अलग इलाकों में देखने को मिल रहा है। यहां तेज बारिश शुरू हो गई है।

कोलकाता के शेक्सपियर सारणी और कैमक एसटी में सड़कें जलमग्न हो गई हैं। कोलकाता पुलिस, कोलकाता नगर निगम के साथ मिलकर यात्रियों के लिए सड़कों से उखड़े हुए पेड़ों को हटा रही है।

आईएमडी की जानकारी के अनुसार बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में लैंडस्लाइड की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया अगले कई घंटे तक जारी रह सकती है।