पापुआ न्यू गिनी में हुए विनाशकारी भूस्खलन में अब तक सैंकड़ों लोग मार गए हैं। एंगा प्रांत में काओकालम गांव के पास हुए भूस्खलन से सैंकड़ों घर तबाह हो गए। राहत-बचाव कर्मी यहां लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं। कई शवों को निकाला भी जा चुका है।
अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने कहा कि पापुआ न्यू गिनी में बड़े पैमाने पर हुए भूस्खलन से 670 लोगों की मौत होने की आशंका है। दक्षिण प्रशांत द्वीप राष्ट्र में संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन एजेंसी के मिशन प्रमुख सेरहान एक्टोप्राक ने कहा कि मौत का संशोधित आंकड़ा यमबली गांव व एंगा प्रांतीय अधिकारियों की इस गणना पर आधारित है कि शुक्रवार को भूस्खलन के कारण 150 से अधिक मकान दब गए थे। पहले 60 मकान दबने का अनुमान लगाया गया था। एक्टोप्राक ने कहा, वे लोग अनुमान लगा रहे हैं कि 670 से अधिक लोग मिट्टी के नीचे दबे हैं।