25 मई 2024 - 09:30
अलजज़ीरा के बाद रशिया टुडे को बंद करने पर तुला इस्राईल

ग़ज़्ज़ा में जनसंहार कर रहा इस्राईल यहाँ की खबरों को दुनिया से छुपाने के लिए मीडिया के गला घोंटने पर उतर आया है और यहाँ काम कर रहे अंतर्राष्ट्रीय मीडिया पर पाबंदियां लगा रहा है।

ग़ज़्ज़ा में जनसंहार कर रहा ज़ायोनी शासन फिलिस्तीन में हो रहे अत्याचार को दुनिया के सामने लाने वाले मीडिया से दुश्मनी पर उतर आया है। सैंकड़ों पत्रकारों को पिछले 7 महीने में अपनी जंग मशीन का शिकार कर चुका इस्राईल अल जज़ीरा को पहले ही मक़बूज़ा फिलिस्तीन में प्रतिबंधित कर चुका है अब रूस के RT पर भी ज़ायोनी शासन ने कार्रवाई करने का मन बना लिया है।

ज़ायोनी मीडिया, विशेष रूप से ज़ायोनी शासन के चैनल 14 टीवी ने, आरटी रूस सहित मक़बूज़ा फिलिस्तीन में कई समाचार चैनलों की गतिविधियों को रोकने की मांग की है। ज़ायोनी चैनल 14 ने मांग की है कि इन मीडिया नेटवर्कस के साथ भी वही किया जाना चाहिए जो ज़ायोनी शासन ने अल जज़ीरा के साथ किया है।

ग़ज़्ज़ा में जनसंहार कर रहा इस्राईल यहाँ की खबरों को दुनिया से छुपाने के लिए मीडिया के गला घोंटने पर उतर आया है और यहाँ काम कर रहे अंतर्राष्ट्रीय मीडिया पर पाबंदियां लगा रहा है।