24 मई 2024 - 06:17
अमेरिका ने यूक्रेन को दिया 275 मिलियन डॉलर का सैन्य पैकेज

यूरोप और अन्य जगहों के लगभग 50 रक्षा नेताओं की मासिक बैठक हुई. इस बैठक में यूक्रेन को अधिक सैन्य सहायता देने की बात कही गयी. रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव पर रूस का नया हमला "चुनौती के लम्हे" है।

रूस यूक्रेन जंग की आग में बारूद डालते हुए अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन को 275 मिलियन डॉलर का सैन्य पैकेज देने का फैसला किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेरिका युद्धग्रस्त यूक्रेन लिए 275 मिलियन डॉलर का सैन्य सहायता पैकेज तैयार कर रहा है। इसमें 155 मिमी तोप के गोले, सटीक हवाई युद्ध सामग्री और जमीनी वाहन भी शामिल होंगे।

बता दें कि रूस के साथ युक्रेन 24 फरवरी, 2022 से ही युद्ध लड़ रहा है। रूस ने विशेष सैन्य कार्रवाई के रूप में यूक्रेन के कई ठिकानों पर हमले किए थे

सोमवार को यूरोप और अन्य जगहों के लगभग 50 रक्षा नेताओं की मासिक बैठक हुई. इस बैठक में यूक्रेन को अधिक सैन्य सहायता देने की बात कही गयी. रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव पर रूस का नया हमला "चुनौती के लम्हे" है।