पपुआ न्यू गिनी में के एक गाँव में हुए भूस्खलन में कम से कम 100 लोगों के मारे जाने की खबर है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, यहां एंगा प्रांत में काओकालम गांव के पास स्थानीय समयानुसार सुबह करीब तीन बजे हुए भूस्खलन से कई घर तबाह हो गए। राहत-बचाव कर्मी यहां लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं। कई शवों को निकाला भी जा चुका है।
इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है। हालांकि अधिकारियों ने इस आंकड़े की पुष्टि नहीं की है।
भूस्खलन के कारण कई गांव में कई घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। राहत और बचावकर्मी यहां लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं। स्थानीय लोग भूस्खलन के बाद दबे हुए शवों को बाहर निकालने में राहत और बचाव कर्मियों की मदद कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भूस्खलन से पहले भूकंप के झटके भी महसूस किए गए थे। भूकंप फिन्सचाफेन से 39 किलोमीटर नॉर्थवेस्ट में आया था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई थी।