23 मई 2024 - 06:25
सऊदी अरब में डांस फेस्टिवल और शराब स्टोर के बाद अब 'स्विमसूट फैशन शो'

आले सऊद की इन करतूतों पर सऊदी समर्थकों का कहना है कि यह फैशन शो सऊदी अरब की ओर से आधुनिकता की दिशा में उठाया गया एक प्रभावी कदम है, जहां कुछ साल पहले तक महिलाओं को शरीर को ढकने वाला अबाया पहनना और हिजाब करना आवश्यक था।

सऊदी अरब में अपनी तरह का पहला 'स्विमसूट फैशन शो' आयोजित किया गया, जहां मॉडल्स स्विमवीयर पहनकर पूल के किनारे चलीं। फैशन शो सऊदी अरब के पश्चिमी तट पर सेंट रेगिस रेड सी रिज़ॉर्ट में आयोजित किया गया था।

इस फैशन शो में मोरक्कन डिजाइनर यासमिना कंजल का काम पेश किया गया। एक एक कर के इस्लामी तालीम, सिद्धांतो और नियमों की धज्जियाँ उड़ा रहे आले सऊद की इन करतूतों पर सऊदी समर्थकों का कहना है कि यह फैशन शो सऊदी अरब की ओर से आधुनिकता की दिशा में उठाया गया एक प्रभावी कदम है, जहां कुछ साल पहले तक महिलाओं को शरीर को ढकने वाला अबाया पहनना और हिजाब करना आवश्यक था।