देश भर को झकझोर कर रख देने वाले कर्नाटक के भाजपा के सहयोगी सांसद रेवन्ना के केस को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिख कर आरोपी सांसद का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने की मांग की है।
प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े अश्लील वीडियो मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। सीएम ने रेवन्ना केस में एक्शन तेज करने की अपील की है।
सिद्दरमैया ने पीएम से जद (एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना के राजनयिक पासपोर्ट को रद्द करने के साथ-साथ उसकी भारत वापसी सुनिश्चित करने के लिए त्वरित और ठोस कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री के पत्र के अलावा पहले भी राज्य सरकार इस मामले में केंद्र से सहयोग मांग चुकी है। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि अश्लील वीडियो मामले में केंद्र सरकार से प्रज्ज्वल रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट रद करने की मांग की थी, लेकिन अभी तक केंद्र ने उस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र की जिम्मेदारी है कि तय कानून के तहत मदद करे और राजनयिक पासपोर्ट को रद करे।