22 मई 2024 - 07:54
सिंगापुर में तबाही मचाने के बाद भारत पहुंचा कोरोना के केपी1 और केपी 2 वैरिएंट

भारत में कोरोना के मामलों पर निगरानी रखने वाले इंडियन सार्स कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के डाटा के मुताबिक़ यह खतरनाक संक्रमण भारत में भी दस्तक दे चुका है। डाटा के अनुसार, भारत में कोरोना वैरिएंट केपी1 के 34 और केपी2 के 290 मामले सामने आए हैं।

दुनियाभर में हाहाकार मचाने वाला कोरोना एक बार फिर दुनिया को डरा रहा है। सिंगापुर में कोरोना की नई लहर से दुनियाभर के देश चिंतित हैं। सिंगापुर में कोरोना के जिस वैरिएंट ने तबाही मचाईहै, उसके मामले अब भारत में भी सामने आ रहे हैं।

भारत में कोरोना के मामलों पर निगरानी रखने वाले इंडियन सार्स कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के डाटा के मुताबिक़ यह खतरनाक संक्रमण भारत में भी दस्तक दे चुका है। डाटा के अनुसार, भारत में कोरोना वैरिएंट केपी1 के 34 और केपी2 के 290 मामले सामने आए हैं।

देश के सात राज्यों में केपी1 के मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 23 मामले मिले हैं। वहीं गोवा (1), गुजरात (2), हरियाणा (1), महाराष्ट्र (4), राजस्थान (2), उत्तराखंड (1) केपी1 संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं केपी2 से संक्रमित मरीजों की संख्या देश में 290 है, जिनमें से सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र में (148) पाए गए हैं। साथ ही दिल्ली (1), गोवा (12), गुजरात में (23), हरियाणा (3), कर्नाटक (4), मध्य प्रदेश (1), ओडिशा (17), राजस्थान (21), उत्तर प्रदेश (8), उत्तराखंड में (16) और पश्चिम बंगाल में 36 मरीजों का पता चला है।