आयतुल्लाह सीस्तानी ने ईरान के राष्ट्रपति आयतुल्लाह सय्यद इब्राहीम रईसी की शहादत पर शोक संदेश जारी किया है।
आयतुल्लाह सीस्तानी का शोक संदेश निम्नलिखित है :
बिस्मिल्लाहिर रहमानिर्रहीम
इन्ना लिल्लाहे व इन्ना इलैहे राजेऊन
इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के राष्ट्रपति जनाब हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन सय्यद इब्राहीम रईसी और उनके सम्मानित साथियों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।
इस दर्दनाक त्रासदी पर, हम ईरान के सम्मानित लोगों और इस्लामी गणतंत्र ईरान के सम्माननीय अधिकारियों, विशेष रूप से शोक संतप्त लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं, और हम मृतकों के परिवारों और सभी सोगवारों के लिए सब्र और अल्लाह से अज्र की दुआ करते हैं।