दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार पर दो लोगों उस वक्त हमला दिया जब वह चुनाव प्रचार कर रहे थे। दोनों हमलावरों ने कांग्रेस प्रत्यशी पर स्याही फेंकी और थप्पड़ भी मारे, हालांकि, साथ में मौजूद कन्हैया के समर्थकों ने हमलावर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। यह घटना उत्तर पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में हुई।
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टडेंट यूनियन के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक कैंपेन के दौरान दो लोग कन्हैया कुमार को माला पहनाने के बहाने उनके नजदीक आए। इनमें से एक हमलावर ने कन्हैया कुमार को थप्पड़ मार दिया।
इस हमले के बाद कन्हैया कुमार ने आरोप लगाया कि उन पर हमले का आदेश भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद मनोज तिवारी ने दिया था। कांग्रेस नेता ने कहा, "तिवारी उनकी बढ़ती लोकप्रियता से 'निराश' हैं और इसलिए उसने उन पर हमला करने के लिए "गुंडे" भेजे।