15 मई 2024 - 10:29
यूक्रेन सेना खारकीव से पीछे हटी, जेलेंस्की की स्पेन और पुर्तगाल यात्रा रद्द

जेलेंस्की स्पेन के साथ एक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले थे वहीँ पुर्तगाल की तरफ से भी जेलेंस्की की यात्रा रद्द होने की खबर दी गयी है लेकिन यह यात्रा क्यों रद्द की गई इसका कोई कारण नहीं बताया गया।

रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन ने खारकीव के कुछ हिस्सों से अपनी सेना को पीछे हटाना शुरू कर दिया है। रूस की सेनाएं पिछले एक हफ्ते से लगातार आगे बढ़ रही हैं ऐसे में रूस की सेना की गोलीबारी और ज़मीनी हमलों से यूक्रेनी सेना ने अपने सैनिकों के जीवन को बचाने और नुकसान से बचने के लिए लुक्यांत्सी और वोवचांस्क के आसपास से पीछे हटने का फैसला किया है ।

यूक्रेन के जनरल स्टाफ के प्रमुख ने भी कहा कि स्थिति अभी भी बेहद कठिन बनी हुई है। कुछ सैन्य विश्लेषकों का कहना है कि रूस अन्य कई क्षेत्रों में यूक्रेन को फ्रंट लाइन से सेना की वापसी के लिए मजबूर कर सकता है ख़ास कर डोनेट्स्क क्षेत्र के रणनीतिक शहर "चासिव यार" के आसपास के वह इलाक़े जहां रूसी सेना आगे बढ़ रही है।

यूक्रेनी अधिकारियों ने खबर देते हुए कहा है कि रूसी हमलों में वृद्धि और युद्ध के मोर्चों पर यूक्रेन सेना की स्थिति खराब होने के कारण ज़ेलेंस्की ने स्पेन और पुर्तगाल की अपनी यात्रा रद्द कर दी है।

जेलेंस्की स्पेन के साथ एक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले थे वहीँ पुर्तगाल की तरफ से भी जेलेंस्की की यात्रा रद्द होने की खबर दी गयी है लेकिन यह यात्रा क्यों रद्द की गई इसका कोई कारण नहीं बताया गया।