मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद और वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को तोड़कर मंदिर बनाने की बात करते हुए देश के केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने फिर भड़काऊ बयान देते हुए कहा कि अगर इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 सीटें जीतने में सफल रही तो अयोध्या में राम मंदिर की तरह ही मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद के स्थान पर और वाराणसी में मंदिर बनाए जाएंगे।
हिमंता बिस्व सरमा ने कांग्रेस को भी जमकर निशाने पर लेते हुए कहा कि जब कांग्रेस की सरकार सत्ता में थी तो हमें बताया गया कि एक कश्मीर भारत में है और एक पाकिस्तान में। संसद में इस बात की चर्चा कभी नहीं हुई कि पीओके असल में हमारा है। भाजपा नेता ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी कि पीओके भी वापस लेंगे।