1 मई 2024 - 07:30
सुप्रीम कोर्ट का सवाल, चुनाव से पहले केजरीवाल की गिरफ़्तारी क्यों ?

कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के समय पर सवाल उठाया और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से पूछा है कि लोकसभा चुनाव से पहले गिरफ्तारी क्यों की गई?

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के समय पर सवाल उठाते हुए ईडी से सवाल किया है कि देश में आम चुनाव से पहले ही उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया ?

सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के समय पर सवाल उठाया और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से पूछा है कि लोकसभा चुनाव से पहले गिरफ्तारी क्यों की गई?

कोर्ट ने ईडी से इस मामले पर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। इस पर अगली सुनवाई शीर्ष अदालत 3 मई को करेगा। दूसरी ओर दिल्ली की निचली अदालत से इसी मामले में मनीष सिसोदिया को झटका देते हुए उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।