24 अप्रैल 2024 - 05:43
मौलाना अब्दुल अलीम फारूकी का निधन, ऐशबाग कब्रिस्तान में होगी तद्फीन

अपने बयानों और कामों के लिए पहचाने जाने वाले मौलाना अब्दुल अलीम फ़ारूक़ी जुलूसे मदहे सहाबा के सरपरस्त थे जिनका बुधवार को लंबी बीमारी के बाद इंतकाल हो गया।

मशहूर मुस्लिम स्कॉलर और जमीयत उलमा ए हिन्द के उपाध्यक्ष मौलाना अब्दुल अलीम फारुकी का बुधवार को निधन हो गया। वो 76 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

अपने बयानों और कामों के लिए सुर्ख़ियों में रहने वाले मौलाना अब्दुल अलीम फ़ारूक़ी जुलूसे मदहे सहाबा के सरपरस्त थे जिनका बुधवार को लंबी बीमारी के बाद इंतकाल हो गया। उनके जनाजे की नमाज नदवा में अस्र की नमाज के बाद होगी। इसके बाद ऐशबाग कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।

मौलाना अलीम फारूकी के इंतेकाल की खबर से उनके चाहने वालों में गम की लहर दौड़ गई और लोग उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गए। करीब 76 वर्षीय मौलाना काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मौलाना फारूकी अपने पीछे तीन बेटे और बेटी को छोड़ गए हैं।