ईरान ने आतंकियों के एक बड़े मंसूबे को नाकाम बनाते हुए आतंकी संगठन ISIS-k के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ईरान के धार्मिक शहर क़ुम में इस आतंकी संगठन के दो सदस्यों को उस वक़्त बंदी बनाया गया जब वह मसूसाए क़ुम के रोज़े में दाखिल होने के मंसूबे बना रहे थे।
मेहेर न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, हाल ही में, ईरानी सुरक्षा एजेंसियों ने तकफ़ीरी समूह आईएसआईएस खुरासान से जुड़े दो आतंकवादियों को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह हज़रत फातिमा मासूमा के रौज़े में दाखिल होने की योजना बना रहे थे।