5 बार के विधायक और पूर्वांचल की राजनीति में वर्चस्व रखने वाले मुख्तार अंसारी की मौत के बाद विवाद लगातार गहराता ही जा रहा है। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ साथ कांग्रेस नेता पप्पू यादव और सपा नेता ने भी उनकी मौत पर सवाल उठाते हुए गंभीर चिंता जताई है।
पप्पू यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा "पूर्व विधायक की सांस्थानिक हत्या कानून, संविधान और नैसर्गिक न्याय को दफ्न कर देने जैसा है।
सपा नेता शिवपाल यादव ने भी सवाल उठाए हैं। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जेल में हुई मुख्तार की मौत संदेह के घेरे में है। इस मामले में कोर्ट को जांच करवानी चाहिए जेल में रहते हुए अगर किसी की मौत होती है तो उसकी ज़िम्मेदारी सरकार की होती है।
वहीँ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संगठन अनिल यादव ने भी मुख़्तार की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स हैंडल पर लिखा कि मुख्तार अंसारी को विदा। सामंतवाद- सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ने वाले एक नेता की सांस्थानिक हत्या हुई है।