रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के खिलाफ यूक्रेन के साथ साथ नाटो की गतिविधियों पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि हम अपनी तरफ से नाटो पर हमला नहीं करेंगे लेकिन F-16 को ज़रूर निशाना बनाएंगे।
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे देश की नाटो पर हमला करने की कोई योजना नहीं है, लेकिन पश्चिम द्वारा यूक्रेन को आपूर्ति किए जाने वाले F-16 लड़ाकू विमानों को मार गिराया जाएगा।
रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक़ एक बार फिर यह दोहराते हुए कि मॉस्को की पोलैंड, बाल्टिक देशों या चेक गणराज्य पर हमला करने की कोई योजना नहीं है, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अगर पश्चिम यूक्रेन को एफ-16 लड़ाकू विमानों की आपूर्ति करता है, तो रूसी सेना उन्हें मार गिराने में कोई संकोच नहीं करेगी।
पुतिन ने रूसी वायु सेना के पायलटों के बीच बोलते हुए कहा कि 1991 में पूर्व सोवियत संघ के पतन के बाद से नाटो का विस्तार पूर्व और रूस की सीमाओं तक हुआ है, लेकिन मॉस्को की उन देशों पर हमला करने की कोई योजना नहीं है जो इस गठबंधन के सदस्य हैं।
उन्होंने आगे कहा, इन देशों के प्रति हमारा कोई शत्रुतापूर्ण इरादा नहीं है। यह सिर्फ अफवाहें कि हम कुछ अन्य देशों पर हमला करेंगे, और इन अफवाहों से उन्होंने पोलैंड, बाल्टिक देशों और चेक गणराज्य को डरा दिया है, यह पूरी तरह से अर्थहीन हैं।