27 मार्च 2024 - 09:36
तेहरान आज़ादी स्टेडियम में भव्य क़ुरआनी समारोह, लाखों लोग पहुंचे

ग़ज़्ज़ा में इस्राईल की ओर से जारी फिलिस्तीनी जनता के जनसंहार और ज़ायोनी अत्याचारों के विरुद्ध आज़ादी स्टेडियम पहुंचे लाखों लोगों ने गगनभेदी नारे लगाए।

इमाम हसन की विलादत के मौके पर तेहरान के आज़ादी स्टेडियम में आयोजित होने वाले क़ुरआनी प्रोग्राम में लाखों लोगों ने शिरकत की।

इस क़ुरआनी प्रोग्राम के मुख्य प्रबंधक रिसालत बूज़री ने अज़ीमुश्शान क़ुरआनी महफ़िल की शुरुआत की।

ग़ज़्ज़ा में इस्राईल की ओर से जारी फिलिस्तीनी जनता के जनसंहार और ज़ायोनी अत्याचारों के विरुद्ध आज़ादी स्टेडियम  पहुंचे लाखों लोगों ने गगनभेदी नारे लगाए।

तेहरान में आयोजित इस भव्य क़ुरआनी प्रोग्राम में इराक समेत आस पास के कई देश के कारी और मन्क़बत ख्वान भी पहुंचे हैं।