यह पिछले कुछ वर्षों में रूस में इस तरह का सबसे भयानक हमला है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कम से कम पांच बंदूकधारी कॉन्सर्ट हॉल में घुसते हुए दिख रहे हैं और नागरिकों पर गोलीबारी शुरू कर देते हैं. क्रोकस हॉल में जब यह हमला हुआ, उस वक्त सोवियत काल का प्रसिद्ध रॉक बैंड 'पिकनिक' का कॉन्सर्ट चल रहा था।
वहीं यूक्रेन ने इस हमले में अपनी भागीदारी से इंकार करते हुए कहा है कि यह हमला पुतिन ने जनभावना को भड़काने के लिए कराया है ।
यूक्रेन की खुफिया एजेंसी के प्रवक्ता एंड्रिल यूसोव ने दावा करते हुए कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने लोगों को भड़काने के लिए यह आतंकी हमला करवाया है।