21 मार्च 2024 - 23:34
सत्यपाल मलिक की भविष्यवाणी सच साबित हुई, चुनाव से पहले केजरीवाल गिरफ्तार

यह वायरल वीडियो दस महीने पुराना है जिसमे वह बीबीसी को इंटरव्यू दे रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। शराब घोटाला मामले में ED ने केजरीवाल को 10वीं बार समन भेजने के बाद गिरफ्तार किया। इस बीच बिहार और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रह चुके सत्यपाल मलिक की एक भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यह वायरल वीडियो दस महीने पुराना है जिसमे वह बीबीसी को इंटरव्यू दे रहे हैं।

इस वायरल वीडियो में सत्यपाल मलिक ये दावा कर रहे हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है। ये वीडियो करीब 10 महीने पुराना है।