20 मार्च 2024 - 09:28
ग़ज़्ज़ा युद्ध के लिए इस्राईल को 35 हज़ार टन से अधिक गोला बारूद भेजा

इस्राईल ह्यूम अखबार में छपी खबर में साफ किया गया है कि 7 अक्टूबर के बाद से अमेरिका समेत विभिन्न देशों से 300 से ज्यादा विमानों और करीब 50 जहाजों के जरिए 35,000 टन हथियार और गोला-बारूद इस्राईल भेजा जा चुका है।

फिलिस्तीन में जनसंहार कर रहे इस्राईल की मदद के लिए अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने 7 अक्टूबर से ग़ज़्ज़ा पट्टी पर हमला कर रहे इस्राईल को 35,000 टन से अधिक हथियार और गोला-बारूद भेजा है।

इस्राईल ह्यूम अखबार में छपी खबर में साफ किया गया है कि 7 अक्टूबर के बाद से अमेरिका समेत विभिन्न देशों से 300 से ज्यादा विमानों और करीब 50 जहाजों के जरिए 35,000 टन हथियार और गोला-बारूद इस्राईल भेजा जा चुका है।

ध्यान दिया जाना चाहिए कि इस्राईल को हथियारों का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता संयुक्त राज्य अमेरिका है, जबकि हथियारों की खेप का एक छोटा हिस्सा कुछ अन्य देशों से आता है।

इस खबर में कहा गया है कि उपर्युक्त हथियारों की डिलीवरी इस बात का सबूत है कि इस्राईल को संयुक्त राज्य अमेरिका का खुला समर्थन प्राप्त है, जो ग़ज़्ज़ा पट्टी पर निरंतर हमले कर रहा है। अमेरिका उत्तरी हिस्से में हिज़्बुल्लाह के खिलाफ युद्ध की तैयारी में भी ज़ायोनी सेना का भरपूर सहयोग कर रहा है।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ग़ज़्ज़ा को लेकर वाशिंगटन और तल अवीव सरकारों के बीच बढ़ते तनाव के बीच शीर्ष ज़ायोनी सुरक्षा अधिकारी तल अवीव को अमेरिकी हथियारों की खेप में सुस्ती की संभावना से चिंतित हैं।

ग़ौर तलब है कि ग़ज़्ज़ा पट्टी पर ज़ायोनी हमलों में हताहतों की संख्या 32,000 तक पहुंच गई है, जिनमें से ज्यादातर बच्चे हैं।