इस्राईल ने एक बार फिर तमाम अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के दबाव को ठुकराते हुए राहत सामग्री के लिए इंतज़ार में खड़े बेगुनाह लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर के कम से कम 20 लोगों की हत्या कर दी।
ज़ायोनी सेना की इस वहशियाना गोलीबारी में भोजन सहायता का इंतजार कर रहे कई लोग मारे गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग़ज़्ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में लगभग 20 लोग मारे गए है और 150 से अधिक घायल हुए है। ये हमला ग़ज़्ज़ा के कुवैती चौराहे पर हुआ जहां आमतौर पर सहायता ट्रक भोजन लेकर पहुंतचे हैं । मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
अश शिफा अस्पताल की आपातकालीन इकाई के डॉक्टर मोहम्मद गराब ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि हताहतों को अभी भी अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा है।