यूक्रेन के खिलाफ संघर्ष में नाटो की भूमिका और रूस को संभावित खतरे पर बात करते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ पश्चिमी देशों को चेतावनी दी है कि अगर रूस की संप्रभुता और स्वतंत्रता पर खतरा पैदा हुआ तो वह परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं।
बता दें कि नाटो पश्चिमी देशों की मदद से ही यूक्रेन, रूस पर हमलावर हो रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका किसी भी तनावपूर्ण स्थिति, जिससे परमाणु युद्ध शुरू हो सकता है, को बढ़ने से रोकने कि कोशिश करेगा। लेकिन रूस का परमाणु बल इसके लिए पूरी तरह से तैयार है।
यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर विचार करने के सवाल पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यहां परमाणु हथियारों जरूरत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि मॉस्को यूक्रेन में अपने मकसद को पूरा करेगा। पुतिन ने बताया कि उन्होंने बातचीत के लिए हमेशा दरवाजा खुला रखा है। पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देशों के साथ किसी भी समझौते के लिए पक्की गारंटी की आवश्यकता होगी।