13 मार्च 2024 - 11:48
कैंसर की नकली दवाइयां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

दो आरोपी तो दिल्ली के नामी कैंसर अस्पताल में दस साल से ज्यादा से काम कर रहे थे। पुलिस ने इनसे चार करोड़ की नकली दवाइयां और कैश के साथ-साथ अमेरिकी डॉलर भी बरामद किए हैं।

आम लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले एक बड़े गिरोह का भंड़ा फोड़ करते हुए दिल्ली पुलिस ने कई लोगों को बंदी बनाया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कैंसर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। ये गिरोह कैंसर की नकली दवाई बनाता था। क्राइम ब्रांच ने गिरोह में शामिल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस फिलहाल ये जांच कर रही है कि इस गिरोह में और कितने लोग काम कर रहे हैं और अब तक कितने लोगों को ये दवाइयां दी गई हैं।

कहा जा रहा है कि लाखों रुपए मूल्य की दवाई सैंकड़ों में तैयार करने वाले इस गिरोह में शामिल आरोपी मेडिकल और आईआईटी बैकग्राउंड से ही हैं और दो आरोपी तो दिल्ली के नामी कैंसर अस्पताल में दस साल से ज्यादा से काम कर रहे थे। पुलिस ने इनसे चार करोड़ की नकली दवाइयां और कैश के साथ-साथ अमेरिकी डॉलर भी बरामद किए हैं।