रूस और यूक्रेन के बीच कई वर्षों से जारी युद्ध के दौरान रूस के एक क़ब्रिस्तान के निकट एक सैन्य विजन दुर्घटना में विमान में सवार सभी 15 लोग मारे गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रूस में एक विमान दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई। इवानोवो क्षेत्र में एक कब्रिस्तान के पास एक रूसी सैन्य मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उड़ान भरने के बाद विमान में आग लग गई। विमान के सेवर्नी हवाई अड्डे से उड़ान भरने के लगभग तुरंत बाद ही इंजन आग की लपटों में घिर गया। पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग के लिए हवाई क्षेत्र में लौटने का प्रयास किया था।
द न्यूयॉर्क पोस्ट ने रूस के रक्षा मंत्रालय का हवाला देते हुए कहा है कि उड़ान भरने के बाद विमान के एक इंजन में आग लगने के बाद आईएल-76 विमान जंगल में गिर गया। जब सैन्य मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ तो उसमें चालक दल के आठ सदस्यों और सात यात्रियों सहित 15 लोग सवार थे। यात्री कौन थे और कहां जा रहे थे यह स्पष्ट नहीं है।