9 मार्च 2024 - 08:13
जेलेंस्की ने अर्दोग़ान की पेशकश ठुकराई, रूस से वार्ता नहीं करेगा यूक्रेन

ज़ेलेंस्की का यह रुख तब आया है जब अर्दोग़ान ने कहा था कि अंकारा रूस की भागीदारी के साथ यूक्रेन शांति बैठक की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

तुर्की यात्रा पर गए यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस के साथ शांति वार्ता की अर्दोग़ान की पेशकश को ठुकराते हुए कहा कि हम शांति वार्ता में रूस पक्ष की उपस्थिति के खिलाफ हैं।

रूस के खिलाफ अमेरिका और यूरोप की सहायता से मोर्चा खोलने वाले जेलेंस्की इस्तांबुल में अपने तुर्की समकक्ष के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में, अपने पुराने विचार को दोहराया कि मास्को की भागीदारी के बिना अन्य देशों द्वारा एक शांति योजना तैयार की जानी चाहिए। जेलेंस्की ने कहा: "हम रूसी प्रतिनिधियों को ऐसी किसी बैठक में देखने के लिए भी तैयार नहीं हैं।

ज़ेलेंस्की का यह रुख तब आया है जब अर्दोग़ान ने कहा था कि अंकारा रूस की भागीदारी के साथ यूक्रेन शांति बैठक की मेजबानी करने के लिए तैयार है। अर्दोग़ान ने जेलेंस्की को यह भी याद दिलाया कि काला सागर में तुर्की की पहल से ही वैश्विक खाद्य संकट को रोका जा सकता था।