9 मार्च 2024 - 05:41
ग़ज़्ज़ा, राहत पार्सल ने ली 5 की जान, नहीं खुला पैराशूट

इन देशों के इस प्रचार हथकंडे ने 5 लोगों की जान ले ली जब पैराशूट समय से खुल नहीं पाया और राहत सामग्री वाले पार्सल नागरिकों के सिर पर गिर गए। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है

अमेरिका यूरोप और उसके घटक देशों की सहायता से ग़ज़्ज़ा में इस्राईल की और से मचाए जा रहे जनसंहार के बीच 31 हज़ार से अधिक लोगों की मौत और लाखों लोगों का जीवन दांव पर लगा है। ऐसे में खाद्य संकट और ज़रूरी दवाओं की कमी से जूझ रहे ग़ज़्ज़ा में वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने सुरक्षा चिंताओं के कारण अपनी सेवाएं निलंबित कर दी हैं। यूएनआरडब्ल्यूए का कहना है कि 23 जनवरी से ज़ायोनी अधिकारियों ने उन्हें ग़ज़्ज़ा पट्टी के उत्तरी हिस्से में आपूर्ति ले जाने से रोक दिया है।

ऐसे में मिस्र, अमेरिका, जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों ने एयरड्रॉप की मदद से खाना पानी पहुंचाने का काम शुरू किया। हालांकि राहत संगठनों ने इस तरीके को महंगा और अप्रभावी बताते हुए आलोचना की है।

ग़ज़्ज़ा सरकार के मीडिया कार्यालय ने एयरड्रॉप को बेकार करार देते हुए कहा है कि यह मानवीय सेवा के बजाय आकर्षक प्रचार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

इन देशों के इस प्रचार हथकंडे ने 5 लोगों की जान ले ली जब पैराशूट समय से खुल नहीं पाया और राहत सामग्री वाले पार्सल नागरिकों के सिर पर गिर गए। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, कई अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसा ग़ज़्ज़ा शहर के शाती शरणार्थी शिविर के पास हुआ। पिछले हफ्ते भी ग़ज़्ज़ा में एक सहायता काफिले के पास ज़ायोनी बलों की गोलीबारी में 100 से अधिक लोग मारे गए थे।