फिलिस्तीन मुक्ति आंदोलन के अग्रणी दल हमास की सैन्य शाखा ने एक बयान जारी करते हुए ज़ायोनी सैनिकों पर जोरदार घात लगाकर हमला करने और दुश्मन के 20 सैनिकों को घायल करने एवं मारने की खबर दी है।
हमास ने अपने बयान में कहा कि हमारे जवान हमद क्षेत्र की एक इमारत में छोटे बमों का उपयोग करते हुए 20 से अधिक ज़ायोनी सैनिकों को निशाना बनाते हुए उन्हें हलाक और घायल करने में कामयाब रहे।
ज़ायोनी सेना को रणक्षेत्र में मिल रही विफलताओं से ज़ायोनी हल्को के धीरज जवाब दे गया है। ज़ायोनी समाचार पत्र हारेत्ज़ ने भी स्वीकार किया कि जमीनी लड़ाई का कोई नतीजा नहीं मिल रहा यह डेड लॉक की अवस्था में पहुँच गयी है हमारे पास केंद्रीय और रफ़ह शिविरों में ऑपरेशन शुरू करने के लिए पर्याप्त सैन्य बल भी नहीं हैं।