1 मार्च 2024 - 10:19
अमेरिकी सीनेटर ने माना, ग़ज़्ज़ा की मानवीय त्रासदी में अमेरिका बराबर का भागीदार

दूसरी ओर, अमेरिकी सीनेटर क्रिस मर्फी ने भी कहा कि जो बाइडन की सरकार को जल्द से जल्द ज़ायोनी सैन्य अभियान को अस्थायी रूप से रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

अमेरिकी सीनेटर जेफ मर्कले ने ग़ज़्ज़ा में इस्राईल के हाथों हो रहे जनसंहार में अमेरिका को बराबर का भागीदार बताते हुए कहा कि अमेरिका के लिए ज़ायोनी शासन द्वारा बनाई गई सहायता प्रणाली पर भरोसा करना स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने अमेरिकी सरकार से कहा है कि वह ज़ायोनी शासन की सहायता प्रणाली पर भरोसा न करें और ग़ज़्ज़ा को सीधे सहायता प्रदान करें।

दूसरी ओर, अमेरिकी सीनेटर क्रिस मर्फी ने भी कहा कि जो बाइडन की सरकार को जल्द से जल्द ज़ायोनी सैन्य अभियान को अस्थायी रूप से रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

सीनेटर एंगस किंग ने भी कहा कि वह चाहते हैं कि ग़ज़्ज़ा के लोगों की पीड़ा को कम करने के लिए व्हाइट हाउस इस क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना का एक चिकित्सा जहाज भेजे।