भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान और तुर्की को जमकर लताड़ लगाते हुए कहा है कि यह देश हमारे आंतरिक मामलों में दखल न दें। कश्मीर मुद्दे को अपना आंतरिक मसला बताते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रथम सचिव ने कहा कि कश्मीर के मुद्दे पर किसी दूसरे देश की दखलअंजादी हमें बर्दाश्त नहीं है।
पाकिस्तान को खरी खरी सुनाते हुए भारत ने कहा कि जो देश आतंकियों को पनाह देता हो, जिसका मानवाधिकार रिकॉर्ड वास्तव में बेहद खराब हो, वह हमारे खिलाफ किस मुंह से टिप्पणी करेगा।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 55वें सत्र में भारत ने तुर्की को फटकार लगते हुए कहा कि कश्मीर के मुद्दे पर किसी दूसरे देश की दखलअंजादी बर्दाश्त नहीं है। यह भारत का आंतरिक मामला है, तुर्की द्वारा की गई टिप्पणी पर हमें खेद है।
भारत की प्रथम सचिव अनुपमा सिंह ने तुर्की के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यह भारत का आंतरिक मामला है और किसी दूसरे देश को इसमें दखल अंदाजी नहीं करनी चाहिए। अनुपमा सिंह ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है तुर्की आगे से हमारे आंतरिक मामलों में दखल नहीं देगा और कुछ भी टिप्पणी करने से बचेगा।