22 फ़रवरी 2024 - 08:27
यमन ने अमेरिका के झूठे दावों की पोल खोली, शिप पर नहीं थी मानवीय सहायता

सोमवार को ही यमनी बलों ने अमेरिका के आतंकी हमलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदन की खाड़ी में अमेरिका और ब्रिटेन के जहाज़ों को सफल मिसाइल हमलों का निशाना बनाया था।

अदन की खड़े में यमन की जवाबी कार्रवाई का निशाना बने अपने शिप को लेकर अमेरिका ने दावा किया था कि इस जहाज़ पर मानवीय सहायता लदी हुई थी लेकिन अब यमन ने अमेरिका के झूठे दावों की पोल खोलते हुए कहा कि हमने अमेरिका के जिस शिप को निशाना बनाया है उस पर कोई मानवीय सहायता नहीं थी बल्कि, मुर्गी का चारा ले जाया जा रहा था।

बता दें कि सोमवार को ही यमनी बलों ने अमेरिका के आतंकी हमलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदन की खाड़ी में अमेरिका और ब्रिटेन के जहाज़ों को सफल मिसाइल हमलों का निशाना बनाया था। उस से पहले ही यमन ने अमेरिका के अत्याधुनिक ड्रोन MQ9 को भी सफलता पूर्वक नष्ट करते हुए अमेरिका पर करारा प्रहार किया था।