पाकिस्तान में आम चुनाव के बाद मची उथल पुथल थमने के आसार बन रहे हैं। कहा जा रहा है की शरीफ और ज़रदारी की पार्टियों के बीच सत्ता के लिए समझौता हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ पाकिस्तान की दो प्रमुख पार्टियां, पीएमएल-एन और पीपीपी आखिरकार गठबंधन सरकार बनाने के लिए एक समझौते पर पहुंच गई हैं, जिसके बाद कई दिनों की बातचीत खत्म हो गई।
सरकार गठन के लिए कई दिन की मशक़्क़त के बाद पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पाकिस्तान में एक नई गठबंधन सरकार के गठन के लिए आखिरकार मंगलवार को एक समझौते पर पहुंच गए। पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने मंगलवार देर रात सरकार बनाने का ऐलान किया।
बिलावल ने कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ फिर से प्रधानमंत्री की भूमिका संभालेंगे, जबकि पीपीपी के सह-अध्यक्ष आसिफ जरदारी देश के अगले राष्ट्रपति होंगे।