15 फ़रवरी 2024 - 04:24
संयुक्त अरब अमीरात के बाद क़तर पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री

मोदी यूएई का दौरा संपन्न करने के बाद बुधवार देर रात अपनी विदेश यात्रा के दूसरे पड़ाव कतर पहुंचे। पीएम मोदी गुरुवार को दोहा में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद आले-सानी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

संयुक्त अरब अमीरात में बने हिन्दू मंदिर के उद्घाटन के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क़तर पहुँच गए हैं। राजस्थान के गुलाबी बलुआ पत्थरों से निर्मित 27 एकड़ में बना 108 फुट ऊंचा यह मंदिर अपनी भव्यता से दुनिया भर के लोगों को आकर्षित कर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएई का दौरा संपन्न करने के बाद बुधवार देर रात अपनी विदेश यात्रा के दूसरे पड़ाव कतर पहुंचे। पीएम मोदी गुरुवार को दोहा में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद आले-सानी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

दोहा पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर तस्वीरें साझा करने के बाद लिखा, वह अभी दोहा पहुंच चुके हैं। वह सार्थक कतर यात्रा की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिससे भारत-कतर मित्रता और गहरी होगी।