14 फ़रवरी 2024 - 04:25
पुतिन की हत्या का डर यूक्रेन युद्ध के ख़त्म न होने का मुख्य कारण

मस्क ने इस युद्ध में रूस की हार की किसी भी संभावना को ख़ारिज करते हुए कहा कि ऐसा कोई भी कारण नहीं है जिस के आधार पर कहा जाए कि रूस यह जंग हार सकता है।

सोशल मीडियाप्लेटफार्म एक्स के मालिक और दुनिया के सबसे मालदार आदमी एलन मस्क ने दावा किया है कि पुतिन अपनी हत्या के डर से यूक्रेन युद्ध से अपने क़दम वापस नहीं खींच रहे हैं।

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के स्पेसेज में यह दावा किया। उनके साथ इसमें कुछ सीनेटर्स भी शामिल थे, जो इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि रूस के खिलाफ यूक्रेन को आर्थिक मदद देने का फैसला सही है या गलत।

मस्क ने इस युद्ध में रूस की हार की किसी भी संभावना को ख़ारिज करते हुए कहा कि ऐसा कोई भी कारण नहीं है जिस के आधार पर कहा जाए कि रूस यह जंग हार सकता है।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक हालिया इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह यह साफ कह रहे हैं कि रूस अब यूक्रेन में युद्ध से कदम पीछे नहीं खींच सकता। हाल ही में अमेरिकी सांसदों के सामने टेस्ला और स्पेस एक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क ने भी यही बात कही है।