10 फ़रवरी 2024 - 08:44
अमेरिकी सेना ताक़त के अलावा कोई ज़बान नहीं समझती

अतिक्रमणकारी अमेरिकी दुश्मन अपनी नीचता और विश्वासघात से बाज नहीं आ रहा। अतिक्रमणकारी अमेरिकी केवल हथियारों की भाषा समझते हैं।

इराक के प्रतिरोधी दलों ने अतिक्रमणकारी अमेरिकी सेना के हमलों का जवाब देने की घोषणा करते हुए कहा कि अतिक्रमणकारी अमेरिकी दुश्मन अपनी नीचता और विश्वासघात से बाज नहीं आ रहा। अतिक्रमणकारी अमेरिकी केवल हथियारों की भाषा समझते हैं।

इराक प्रतिरोध ने अपने बयान में कहा कि इस्लामी प्रतिरोध और उसके सभी समूह किसी भी परिस्थिति में अपने राष्ट्र और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का पालन करेंगे।

इस बयान में कहा गया है कि अतिक्रमणकारी अमेरिका ने बगदाद में अबु बाक़िर अस-सअदी की हत्या करके अपने अपराधों की संख्या को बढ़ाया और संघर्ष के सभी नियमों को तोड़ा है।

इराकी इस्लामिक प्रतिरोध ने भी संयुक्त राज्य अमेरिका को इराक से निष्कासित करने का आह्वान करते हुए कहा कि हम अपने जिहादी भाइयों से इराक और क्षेत्र में इस ऐतिहासिक चरण में आक्रमणकारियों को खदेड़ने में प्रभावी ढंग से भाग लेने के लिए प्रतिरोधी ख़ैमे में शामिल होने के अपील करते हैं।