फ्रीडम ऑफ़ स्पीच के नाम पर नफरत फ़ैलाने वाले पश्चिमी जगत के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के झूठे दावों की पोल एक बार फिर खुल कर दुनिया के सामने आ गई।
मेटा ने ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई के फेसबुक और इंस्टाग्राम एकाउंट को ब्लॉक कर दिया है। मेटा प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी एएफपी को जानकारी दी कि आयतुल्लाह अली खामेनेई के फेसबुक और इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए इन एप्स के गाइडलाइन्स का उल्लंघन किया जा रहा था।
बता दें कि अमेरिकी और साम्राज्यवादी आतंकवाद के खिलाफ दशकों से लौहा ले रहा ईरान ज़ायोनी आतंकवाद का सामना कर रहे फिलिस्तीन का खुल कर समर्थन कर रहा है। आयतुल्लाह ख़ामेनेई के सोशल एकाउंट से समय समय पर फिलिस्तीन और यमन की हिमायत में पोस्ट होती रहती है। आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने इस्राईल के खिलाफ फिलिस्तीनी प्रतिरोध के साथ साथ यमन की कार्रवाई का भी समर्थन किया है।