8 फ़रवरी 2024 - 06:02
इराक से विदेशी सेना को निकालने के लिए सिक्योरिटी कौंसिल की मदद ले बग़दाद

इराक सरकार को देश से विदेशी अतिक्रमणकारी सेना को बाहर निकालने के लिए तत्काल सिक्योरिटी कौंसिल में अपील करना चाहिए।

बग़दाद में अमेरिका के आतंकी हमलों में इराक के एक सीनियर कमांडर की शहादत के बाद एक बार फिर इराक में अमेरिका के खिलाफ ग़ुस्सा की लहर अपने चरम पर है।

इराक के प्रभावी प्रतिरोधी दल असाइबे अहले हक़ के प्रमुख हुज्जतुल इस्लाम क़ैस ख़ज़ अली ने शहीद अबू बाक़िर की अमेरिकी हमलों मे शहादत पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इराक सरकार को देश से विदेशी अतिक्रमणकारी सेना को बाहर निकालने के लिए तत्काल सिक्योरिटी कौंसिल में अपील करना चाहिए।

क़ैस ख़ज़ अली ने कहा कि इराकी सरकार की सकारात्मक कार्रवाइयों और प्रतिरोध समूहों को शांत करने की प्रतिबद्धता के बावजूद अमेरिकी आक्रामकता जारी है।

असाइबे अहले-हक मूवमेंट के महासचिव ने कहा: अमेरिकी हमलों का जारी रहना इराक की संप्रभुता का उल्लंघन है और इराकी सरकार और लोगों के प्रति अपमान का प्रमाण भी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इराक के लिए विदेशी बलों की तत्काल वापसी के लिए सुरक्षा परिषद को आधिकारिक अनुरोध प्रस्तुत करना आवश्यक है।