यमन के बाद इराक और सीरिया में अतिक्रमणकारी हमलों को लेकर सुरक्षा परिषद में बोलते हुए अमेरिका और ब्रिटेन ने दावा किया कि यह हमले ईरान के समर्थन वाले दलों ने किये हैं।
इराक और सीरिया में प्रतिरोधी दलों के कई ठिकानों के खिलाफ अमेरिकी सेना के हमलों के बाद, संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के उप प्रतिनिधि "रॉबर्ट वुड" ने सुरक्षा परिषद की बैठक अमेरिका के पुराने दावों को दोहराते हुए कहा कि प्रतिरोधी समूहों की कार्रवाइयों में ईरान की भूमिका है , सुरक्षा परिषद ईरान और उसके प्रॉक्सी समूहों को नियंत्रित करे।
अमेरिका के आतंकी हमलों पर सफाई देते हुए अमेरिकी राजनयिक ने कहा कि मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि अमेरिका ग़ज़्ज़ा में संघर्ष को रोकने और कम करने की कोशिश कर रहा है। हम इस क्षेत्र में और अधिक संघर्ष नहीं चाहता है और न ही ईरान के साथ सीधा संघर्ष चाहते है।
हमे अमेरिकी सेना पर हमले स्वीकार्य नहीं हैं और हम अपने लोगों की रक्षा के लिए जवाबी हमले करते रहेंगे।