6 फ़रवरी 2024 - 07:41
बाइडन का मानसिक संतुलन बिगड़ा, रासमुसेन रिपोर्ट्स का चौंकाने वाला खुलासा

इस सर्वेक्षण के नतीजे बताते हैं कि 59 प्रतिशत प्रतिभागियों ने इस मूल्यांकन और विशेष रूप से इस कथन से सहमत हुए कि बाइडन "तेजी से अपनी मानसिक क्षमता खो रहे हैं।

रशिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, "रासमुसेन रिपोर्ट्स" के सर्वेक्षण में अधिकांश अमेरिकी नागरिकों का मानना है कि राष्ट्रपति बाइडन का दिमाग़ी संतुलन ठीक नहीं है। इस रिपोर्ट के अनुसार लगभग दो-तिहाई अमेरिकी नागरिकों का मानना ​​है कि उनके 81 वर्षीय राष्ट्रपति जो बाइडन की मानसिक हालत बिगड़ रही है।

इस सर्वेक्षण के नतीजे बताते हैं कि 59 प्रतिशत प्रतिभागियों ने इस मूल्यांकन और विशेष रूप से इस कथन से सहमत हुए कि बाइडन "तेजी से अपनी मानसिक क्षमता खो रहे हैं। रासमुसेन रिपोर्ट्स के सर्वेक्षण में हिस्सा ले रहे सिर्फ 33 प्रतिशत लोगों ने इस कथन से सहमति नहीं जताई।

उल्लेखनीय है कि बाइडन अमेरिका के इतिहास के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं और सार्वजनिक रूप से उनकी लगातार गलतियों के कारण उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रम्प और यहां तक ​​​​कि डेमोक्रेट्स भी तीखी आलोचना करते रहे हैं।

कई प्रमुख अमेरिकी राजनेताओं ने बार-बार बाइडन को उनकी बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए चुनाव अभियानों में भाग लेने से परहेज करने के अपील की है।