दक्षिणी लेबनान पर इस्राईल के आतंकी हमले में इस देश के प्रभावी राजनैतिक दल अमल मूवमेंट के तीन कार्यकर्ता शहीद हो गए हैं। अहले बैत (अ.स) समाचार एजेंसी -अबना- के अनुसार, मीडिया सूत्रों ने दक्षिणी लेबनान पर ज़ायोनी शासन के हवाई हमले में अमल मूवमेंट के 3 जवानों की शहादत की सूचना दी है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, "हुसैन अली एज़ाम" उर्फ़ "अबू ज़हरा, "जाफर अमीन इस्कंदर" उर्फ़ "अफवाज, "हसन हुसैन सकीकी" उर्फ़ "चमरान" दक्षिणी लेबनान के "बैते लीफ" कस्बे पर ज़ायोनी शासन के हवाई हमलों में शहीद हो गए।
बता दें कि लेबनान पार्लियामेंट के स्पीकर नबीह बरी एक ज़माने तक अमल मूवमेंट के प्रमुख रहे हैं। अमल मूवमेंट ने ग़ज़्ज़ा में इस्राईल के अत्याचारों के खिलाफ हाल ही में दक्षिणी लेबनान सीमा पर जारी झडपों के बीच इस्राईल के खिलाफ मैदान में उतरने का ऐलान किया था।
लेबनान-मक़बूज़ा फिलिस्तीन बॉर्डर पर पिछले कुछ दिनों में अमल मूवमेंट ने ज़ायोनी सैन्य अड्डों के खिलाफ कई अभियान में हिस्सा लिया था।