संसदीय चुनाव की तैयारी में जुटे पाकिस्तान में आतंकी हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन आतंकी हमलों का दंश झेले रहे पाक्सितान में इस बार आतंकियों का शिकार 10 से अधिक पुलिस वाले बने। 8 फरवरी को होने वाले आम चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां जोर शोर से तैयारियों में जुटी हैं। इस दौरान पाकिस्तान में लगातार कई जगहों पर हिंसा और आतंकवादी घटनाएं हो रही हैं।
बलूचिस्तान में चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर विस्फोट की आग अभी शांत भी नहीं हुई थी एक बार फिर से पाक में आतंकियों ने दहशत फैला दी।
चुनाव से ठीक पहले खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान शहर के पुलिस स्टेशन को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने बड़ा हमला किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अनीसुल हसन के मुताबिक इस आतंकी हमले में दस पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि 6 लोग जख्मी हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।