अमेरिका के राष्ट्रपति भवन की ओर से ईरान के साथ जारी तनातनी के बीच एक बार फिर किसी भी टकराव से बचने की बयानबाज़ी करते हुए कहा गया है कि अमेरिका ईरान से किसी भी तरह का टकराव नहीं चाहता।
इराक और सीरिया में अमेरिका के आतंकी अड्डों पर प्रतिरोधी दलों के हमले के बाद प्रेस से बात करते हुए व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलहाकार जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिका ईरान से किसी तरह के सैन्य टकराव के पक्ष में नहीं है।
किर्बी ने कहा, संयुक्त राज्य अमेरिका मध्य पूर्व में व्यापक स्तर पर ईरान के साथ संघर्ष नहीं करना चाहता है।" लेकिन जैसा कि हमारे राष्ट्रपति ने कहा, हम अपनी पसंद के समय और स्थान पर अपने लोगों की रक्षा करने और अमेरिकियों को नुकसान पहुंचाने वाले अपराधियों को जवाबदेह ठहराने में संकोच नहीं करेंगे।