2 फ़रवरी 2024 - 04:38
ग़ज़्ज़ा में सोमवार को हो सकता है सीज़फायर का ऐलान

ग़ज़्ज़ा में एक लंबे युद्धविराम की उम्मीद है, जिसके मुताबिक इस्राईल ग़ज़्ज़ा से अपनी सेना नहीं हटाएगा, बल्कि ग़ज़्ज़ा के बाहरी हिस्सों पर एक नई बाड़बंदी बनाई जाएगी।

ग़ज़्ज़ा पट्टी पर ज़ायोनी सेना की आक्रामकता के खिलाफ फिलिस्तीनी मुजाहिदीन का प्रतिरोध जारी है। कतर ने इस संबंध में मध्यस्थता की भूमिका निभाई है। रशिया टुडे ने इस्राईली चैनल के हवाले से कहा है कि कतर सोमवार से ग़ज़्ज़ा में युद्धविराम की घोषणा करना चाहता है।

हिब्रू चैनल के मुताबिक, अरब नेता हमास के साथ कैदियों की अदला-बदली को लेकर आम सहमति पर पहुंच गए हैं। इस संबंध में सोमवार को युद्धविराम की घोषणा होने की उम्मीद है। अरब सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, ग़ज़्ज़ा में एक लंबे युद्धविराम की उम्मीद है, जिसके मुताबिक इस्राईल ग़ज़्ज़ा से अपनी सेना नहीं हटाएगा, बल्कि ग़ज़्ज़ा के बाहरी हिस्सों पर एक नई बाड़बंदी बनाई जाएगी।