1 फ़रवरी 2024 - 08:35
इस्राईली सेना ने ग़ज़्ज़ा में सैंकड़ों घरों में आग लगाई

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि घरों को आग लगाने की यह घटना हमास के मुक़ाबले में अपने सैनिकों के मारे जाने के बाद आम तौर पर देखी जा रही है।

ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी सेना की बर्बरता की बातें सार्वजनिक करते हुए खुद ज़ायोनी मीडिया ने कहा है कि इस्राईली सेना ने ग़ज़्ज़ा में सैंकड़ों घरों में आग लगा दी है।

इस्राईली अखबार "हारेत्ज़" ने बुधवार को अतिक्रमणकारी ज़ायोनी सेना के अधिकारियों के हवाले से खुलासा करते हुए कहा कि ज़ायोनी शासन की क्रूर सेना ने जानबूझकर ग़ज़्ज़ा पट्टी में सैकड़ों घरों को उनकी सारी संपत्ति के साथ जला कर ख़ाक दिया, घर जलाना ग़ज़्ज़ा को नष्ट करने का ज़ायोनी सेना का एक आम तरीका बन गया है।

इस ज़ायोनी अखबार ने ग़ज़्ज़ा पट्टी पर जमीनी आक्रमण के दौरान मौजूद तीन ज़ायोनी अधिकारियों के हवाले से खबर देते हुए कहा कि "आवश्यक न्यायिक परमिट प्राप्त किए बिना मौके पर मौजूद अधिकारियों के आदेश से फिलिस्तीनी लोगों के घरों को जलाने की यह हरकत की जाती है।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि घरों को आग लगाने की यह घटना हमास के मुक़ाबले में अपने सैनिकों के मारे जाने के बाद आम तौर पर देखी जा रही है।

हारेत्ज़ के अनुसार, ग़ज़्ज़ा पट्टी पर जमीनी हमले के दौरान मौजूद तीन फौजी अधिकारियों ने पुष्टि की कि जमीनी हमले में घरों को जलाना एक आम बात हो गई है, और कुछ मामलों में सैनिकों ने उन घरों को भी जलाकर ख़ाक कर दिया जहां वे अपने ऑपरेशन के दौरान रहते थे।